लातेहार, मार्च 18 -- लातेहार,संवाददाता। आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की जरूरत है। डीसी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक तथा फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से रूट का भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.