लखनऊ, मई 1 -- ललिया, बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ब्लॉक हर्रैया सतघरवा अंतर्गत ललिया क्षेत्र में हुई असामयिक बारिश ने ईंट भट्ठा संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। खुले आसमान तले धूप में सुखाने के लिए रखी गई कच्ची ईंटें अचानक हुई तेज बारिश में भीगकर गलकर नष्ट हो गईं, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। ईंट निर्माण की प्रक्रिया में कच्ची ईंटों को कई दिनों तक खुले मैदान में कतारबद्ध तरीके से सुखाया जाता है। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी अचानक हुई कि भट्ठा संचालकों को ईंटों को ढकने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का मौका ही नहीं मिला। इसके चलते बड़ी सं?ख्या में कच्ची ईंटें भीगकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। यह भी पढ़ें- दुकानों के सामने जल जमाव से दुकानदार परेशानबारिश से हुए नुकसान...