लखीसराय, मार्च 22 -- सूर्यगढ़ा। असामयिक बारिश के कारण नगर परिषद और और विभिन्न पंचायतों के किसानों की कठिनाई बढ़ गई है। आम लोग भी परेशान हो गए हैं। आंधी के बाद लगातार बारिश होती रही और शनिवार तक मौसम खराब रहा। किसानों ने बताया कि रबी फसल को हानि पहुंची है। गेंहूं की फसल अभी पक ही रही है। अधिकांश खेतों में सरसों की फसल काट ली गई थी और बोझा खेत में ही रखा था। वहीं संपर्क सड़कों पुरानी बाजार, मानूचक, कटेहर आदि गांवों में कीचड़ व जलजमाव हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.