औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के जमुआइन गांव निवासी किशोरी साव के 40 वर्षीय पुत्र बबन कुमार का असामयिक निधन हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जाता है कि वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समुचित उपचार में परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बबन कुमार होनहार और मिलनसार युवक थे, उनके निधन से गांव में गहरा दुख व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...