संभल, जून 2 -- शहर के शहजादी सराय स्थित गोमा सत्ती के पास गायत्री सेवा आश्रम पर सोमवार को गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। यह शिविर 13 जून से शुरू होगा, जिसमें शहर और आसपास के असाध्य रोगियों को बिना दवाइयों के प्राकृतिक उपचार पद्धति से स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि शिविर में मिट्टी पट्टी, जल चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, वायु चिकित्सा और अग्नि चिकित्सा जैसी प्राकृतिक विधियों के माध्यम से लोगों का उपचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- असाध्य रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा से होगा उपचार विशेषज्ञ वैद्यों के द्वारा शरीर को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रखने के उपाय ...