वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। मंडलीय अस्पताल जन्मजात एवं असाधारण बीमारी 'ग्लोबल डेवलपमेंट डिले' से पीड़ित युवक का सफल उपचार हुआ है। युवक गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल में आया था। यहां पर एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में सफल उपचार हुआ। एसआईसी डॉ.बृजेश ने कहा कि ग्लोबल डेवलपमेंट डिले एक ऐसी स्थिति है जिसमें पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों कम से कम दो या अधिक क्षेत्रों में उसकी उम्र के अनुसार विकास नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी अनुवांशिक, डाउन सिंड्रोम, मस्तिष्क की जन्मजात विकृतियां, मातृ कुपोषण सहित अन्य कारणों से होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.