नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। महान वायु योद्धा सरदार अर्जन सिंह का सैन्य जीवन असाधारण था। यह बात उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को सुब्रतो पार्क में आयोजित मार्शल ऑफ द एयर फोर्स स्मृति व्याख्यान में कही। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत पाक-युद्ध में सरदार अर्जन सिंह ने अनुकरणीय नेतृत्व का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। बाद में उन्हें मार्शल ऑफ द एयर फोर्स की सर्वोच्च रैंक प्रदान की गई जो भारतीय इतिहास में अब तक केवल एक ही अधिकारी को प्राप्त हुई है। वर्ष 1989-90 के दौरान दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में उन्होंने कार्य किया। यह भी पढ़ें- असाधारण था सरदार अर्जन सिंह का जीवन : उपराज्यपाल सक्रिय सैन्य नेतृत्व से कूटनीति और सार्वजनिक प्रशासन तक का उनका सहज और सफल संक्रमण हमें यह सिखाता है कि राष्...