सीवान, फरवरी 24 -- सुशीला पांडेय पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में प्रखर मनीषी, मुखर व वरिष्ठ पत्रकार स्व. मुरलीधर शुक्ल उर्फ आशा शुक्ल की स्मृति में संगोष्ठी सह व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व स्व. शुक्ल के तैलचित्र पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोगों के श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। संगोष्ठी सह व्याख्यानमाला में स्व. शुक्ल के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने साधारण जीवन को जीते हुए असाधारण कृतित्व को सिर्फ रचा ही नहीं बल्कि गढ़ा भी। सभी वक्ताओं ने स्व. मुरलीधर शुक्ला के व्यक्तित्व व कृतित्व के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.