असाढ़पुर गोशाला का निरीक्षण, बरसात में गोवंशों की सुरक्षा पर जोर
कन्नौज, जुलाई 13 -- कन्नौज। बरसात के मौसम में गोवंशों की सुरक्षा, पोषण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह के नेतृत्व में पशु चिकित्साधिकारी इंदरगढ़ और खंड विकास अधिकारी हसेरन ने सोमवार को असाढ़पुर गोशाला का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में कुल 127 गोवंश सुरक्षित मिले, जिनमें 121 नर और छह मादा गोवंश शामिल हैं। निरीक्षण में गोवंशों के चारे और पोषण की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। गोदाम में करीब 350 किलोग्राम भूसा उपलब्ध था, जबकि दूसरे गोदाम में लगभग 1200 किलोग्राम भूसा और एक कुंतल दाना सुरक्षित रखा मिला। इसके अलावा लगभग 25 बीघा क्षेत्र में हरा चारा उगाया गया है, जिसे आवश्यकता के अनुसार काटकर गोवंशों को खिलाया जा रहा है। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.