असाइनमेंट विलम्ब शुल्क में छूट की मांग
अल्मोड़ा, मई 12 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएएसजे के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि असाइनमेंट जमा करने के लिए प्रति विषय पांच सौ रुपये विलम्ब शुल्क निर्धारित है। इस कारण एक भी विषय का असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले छात्रों को तीन हजार रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक से इसमें छूट देते हुए सभी असाइनमेंट पांच सौ के समेकित विलम्ब शुल्क के साथ जमा करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.