असाइनमेंट लेखन के सीखे गुर
दरभंगा, मई 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. अनीस अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को स्नातकोत्तर छात्रों के लिए असाइनमेंट लेखन और प्रस्तुति विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अहमद ने कहा कि विभाग में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. ध्रुव कुमार ने असाइनमेंट लेखन के उपयोगी सुझाव देकर इस विषय को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया। डॉ. मो. ज्या हैदर ने लेखन कौशल विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं अमृत कुमार झा ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर छात्रों, शोधार्थियों और संकाय सदस्य आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं धन्यवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.