असहाय व्यक्तियों की मदद करेंगे अधिकार मित्र दस तक मांगे आवेदन
आगरा, जून 4 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता दस जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह पहल राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर की जा रही है। इन स्वयंसेवकों का कार्य दूरस्थ ग्रामों में निर्धन, असहाय और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की मदद करना होगा। सेवानिवृत्त अध्यापक, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता पात्र होंगे। चयनित स्वयंसेवकों को अधिकतम 20 कार्यदिवस के लिए प्रति कार्य दिवस 750 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्र मय पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्रों सहित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी परिसर, गेट संख्या-4, आगरा के कार्यालय में जमा होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.