मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। घर व परिवार से तिरस्कृत किए गए असहाय वृद्धों के लिए 50 बेड का वृद्ध जन आश्रय स्थल शादीपुर में खोला गया है। नगर निगम के द्वारा संचालित वृद्ध जन आश्रय स्थल का शुभारंभ मंगलवार को महापौर कुमकुम देवी और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर उपमहापौर खालिद हुसैन भी उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात महापौर कुमकुम देवी ने बताया कि घर परिवार से तिरस्कृत असहाय वृद्धों के लिए वृद्ध जन आश्रय स्थल खोला गया है। परिवार से तिरस्कृत वृद्ध यहां आकर रह सकते हैं। यहां रहने वाले वृद्धों के लिए बेड, चादर, कम्बल, मीनू के अनुसार नाश्ता व भोजन, साल में दो बार कपड़ा के अलावा सभी प्रकार का प्रबंध किया गया है। पुरूष वृद्धों के लिए दाढ़ी बनाने हेतु नाई का भी प्रबंध किया गया है। वृद्धों को मीनू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.