मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। इनरव्हील क्लब संस्था द्वारा एक अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायक एवं मानवता से परिपूर्ण प्रोजेक्ट संपन्न किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत मंजू रानी, जिनके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं था, उन्हें गाजीपुर चौराहे के पास स्वरोजगार के लिए एक सुंदर दुकान प्रदान की गई। ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन चला सकें। क्लब की अध्यक्ष ने लोकार्पण कर इस सुंदर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब की सचिव अंजुला द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ.सुधा त्रिपाठी, ऋतु अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मीना लाल, पूनम गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, शिवा अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- इनरव्हील क्लब ने कराया कन्या का विवाह, दिया उपहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...