असहाय-बेसहारा लोगों को आश्रम लाया जाएगा
नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के सभी 13 जिलों में सरकार की ओर से विशेष सेवा एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि 11 से 15 मई तक यह अभियान समाज कल्याण विभाग (दिल्ली सरकार), अपना घर आश्रम एवं सेवा भारती दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में चलेगा। इसके अंतर्गत जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रमों में लाया जाएगा। वहां उनके उपचार, देखभाल एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। पूरे दिल्ली में 19 वाहनों के माध्यम से यह विशेष रेस्क्यू अभियान संचालित होगा तथा अनुमानित रूप से 300 से अधिक लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों को ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.