चंदौली, दिसम्बर 28 -- चंदौली, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्पॉन्सरशिप और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह योजना असहाय बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इन योजनाओं के अंतर्गत एक परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही लाभान्वित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक चंदौली के जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में पिता या माता-पिता दोनों का मृत्यु प्रमाण पत्र, माता या संरक्षक का आय प्रमाण पत्र, बच्चे का एनपीसीआई युक्त बैंक पासबुक (यदि संरक्षक माता है) और बच्चे का स्कूल प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.