गंगापार, जनवरी 4 -- तहसील अंतर्गत कचरी ग्राम पंचायत में रविवार को गरीब व असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ठंड से राहत देने के उद्देश्य से 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों की मदद करना समाज का नैतिक दायित्व है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.