देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत ठंड तथा शीतलहरी से प्रभावित असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में समाज के 11 सदस्यों की एक सेवादल द्वारा वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में पनाह लेने वाले आश्रयहीन, व असमर्थ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाज द्वारा कंबल वितरण के इस प्रथम चरण में काफी संख्या में जरूरतमंद लाभान्वित हुए। अध्यक्ष ने कहा कि समाज द्वारा जल्द ही कंबल वितरण के दूसरे चरण के तहत किसी अन्य स्थान पर ऐसे ही जरूरतमंद व्यक्तियों को सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। कहा कि झारखंड पेंशनर कल्याण समाज प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यों के साथ समाज के बीच जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.