मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- अरेराज। जानलेवा ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से बुधवार की रात्रि में ठंड से कंपकपा रहे अरेराज के दर्जनों गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। एसडीओ अंजली शर्मा ने बताया कि अरेराज चौक, जलपा भवानी मंदिर के पास, हरदिया गांव, सेवराहा, गोविंदापुर, मानिकपुर इत्यादि स्थानों पर असहाय व्यक्तियों के बीच सरकार द्वारा भेजे गए कम्बल का वितरण किया गया है। निःसहायों के शरीर को कम्बल से ढकते हुए सुश्री शर्मा ने यह हिदायत भी दी कि जानलेवा ठंड से बचने के लिए खुले में रात न बिताएं और आश्रय स्थल का सहारा लें। एसडीओ ने खुद अपने हाथों से गरीबों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुँचाई और प्रशासन को यह सुनश्चिति करने का निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति खुले में रात न बिताए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.