चंदौली, अगस्त 14 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण गरीबों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रस्तावित दो दिवसीय सत्याग्रह अनशन को रोकने के लिए खेग्रामस नेता विजई राम को बैराठ धरनास्थल पर पाबंद किया गया। इसके बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैराठ में ही सत्याग्रह अनशन शुरू कर दिया। 24 घंटे तक चला सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एपीओ चकिया को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एपीओ ने जूस पिलाकर सत्याग्रह अनशन समाप्त कराया। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड विजई राम ने कहा कि लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पाबंद करने की कार्रवाई बंद की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Aurang...