असहनीय हुई तेज धूप, प्रचंड गर्मी से राहगीर परेशान
बांदा, जून 7 -- बांदा। जनपद में मौसम साफ होने के बाद अब फिर प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर में असहनीय हो गई। लू चलने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही फिर पहले जैसी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले तीन दिनों में दिन का तापमान जहां चार डिग्री बढ़ा है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी छह डिग्री का इजाफा हुआ है। तेज धूप की वजह से मौसम में नमी कम हो रही है। यह भी पढ़ें- कमजोर पड़ा विक्षोभ तो तपने लगा यूपी, आज 16 जिलों में लू का अलर्ट हवाओं का रूख अब फिर पश्चिमी हो गया है। रविवार को सुबह से ही चमकदार तेज धूप ने लोगों का पसीना छुड़ाया। दस बजे के बाद राहगीर बाहर निकले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.