उरई, अप्रैल 17 -- माधौगढ़। तहसील के अंतर्गत आने वाले असहना गांव में ओलावृष्टि वाले दिन आए आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे। इसके चलते पिछले 15 दिनों से पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विवाह समारोह का सीजन होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और अन्य लोगों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 15 अप्रैल को एसडीओ को सूचना देने के बाद बिजली के खंभे तो गांव में पहुंचा दिए गए, लेकिन जेई और लाइनमैन की लापरवाही के चलते अब तक उन्हें लगाया नहीं गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.