असवारियां मार्ग पर कूड़े का अंबार
चंदौली, मार्च 12 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के जमुरखा गांव की सीमा से शुरू होकर असवारियां गांव तक जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा कचरा फेंके जाने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है की इस सड़क से कई गांवों के ग्रामीण हर रोज आते जाते हैं। परंतु कोई इस कूड़ा के निस्तारण पर ध्यान नहीं देता है। जिससे कूड़े से उठने वाली बदबू से ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है। धानापुर विकास खंड को गाजीपुर जनपद तक ग्रामीण इस सड़क से रोजाना लोग आते जाते हैं लेकिन कोई अधिकारी या जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं देता है। धानापुर विकास खंड में सफाई कर्मियों की लंबी फौज है। इसके बाद भी इसकी सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पर ध्यान केंद्रित किया जाता तो इस सड़क पर कोई कूड़ा कचरा नहीं होता।ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.