बदायूं, जनवरी 4 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने असलौर गांव में हुए विवाद और मारपीट पर उतारू व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांव असलौर निवासी नेत्रपाल, अचल, रजनेश, रविंद्र, देवपाल और ओमसरन को मारपीट पर उतारू होने के आरोप में धारा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जरीफनगर थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में हुए विवाद की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अनुराग गिरि, कांस्टेबल अंकित राज और कांस्टेबल मानचंद्र ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.