दरभंगा, मार्च 23 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित बौका चौक पर रविवार को खरीदारी के लिए पहुंचीं दो महिलाएं दुकानदार को धोखा देकर सोने के दो नोजपिन लेकर गायब हो गईं। इस मामले में रितिक रोशन ज्वेलर्स के व्यवस्थापक फेकन ठाकुर ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इन्होंने कहा है कि दोपहर के समय वे दुकान पर बैठे थे। इसी बीच दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर आईं। सोने का नोजपिन उन्हें पसंद करने के लिए दिया गया। दोनों महिलाएं नोजपिन पसंद कर रही थीं। इसी बीच धोखा देकर महिलाओं ने पीतल का नकली दो नोजपिन रख दिया और सोने का नोजपिन लेकर वहां से लापता हो गईं। महिलाओं के जाने के बाद शंका होते ही नोजपिन की जांच की गई तो वह पीतल का निकाला।इसके बाद बाजार में महिला चोर के संबंध में हल्ला शुरू हो गया। लोग चारों तरफ उन्हें ढूंढने लगे ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.