प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आबकारी विभाग ने प्रदेश में आम नागरिकों को नकली शराब और ओवर चार्जिंग से बचाने के लिए बार कोड जारी किया है। आम नागरिक इसे स्कैन करेंगे तो उनके मोबाइल पर सिटीजन एप डाउनलोड होगा। जिस पर शराब की बोतल पर लगे कोड को स्कैन करने, शराब के दाम और दुकान आदि का ब्योरा मिल जाएगा। जिससे लोगों को नकली शराब नहीं बेची जा सकेगी।चुनावी सीजन आ रहा है और ऐसे समय में सबसे बड़ी जिम्मेदारी आम नागरिकों को नकली व जहरीली शराब से बचाना होता है। ऐसे में विभाग ने अब नई व्यवस्था लागू की है। एक एप पर प्रत्येक डिस्टिलरी से निकली और दुकान पर बिकने वाली शराब का जिलेवार विवरण अपलोड कर दिया है। इसे स्कैन करते ही नागरिकों को जानकारी हो जाएगी कि वो जो शराब पी रहे हैं वो किस जगह से निकली है। किस गोदाम से किस दुकान पर बिकने के लिए...