गोरखपुर, अप्रैल 11 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जाल में फंसाकर राजस्थान के परिवार के युवक की फर्जी शादी कराकर और पुलिस बनकर तीन लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के बिचौलिया, चिलुआताल थाने के हिस्ट्रीशीटर और मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी बहन की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र व सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने पुलिस लाइन में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गिरोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा के मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्ममोहन मीणा की शादी खोज रहे थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात हरियाणा के रह...