असलहों से लैस बदमाशों ने घर पर धावा बोला, जेवर लूटे, बच्ची लेकर फायरिंग करते भागे
लखनऊ, अप्रैल 1 -- सुशांत गोल्फ सिटी के माईजी का पुरवा में असलहों से लैस बदमाशों ने मंगलवार देर रात फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले आशीष यादव के घर धावा बोला। छत के रास्ते दरवाजा खोलकर बदमाश घुसे। खटपट सुनकर आशीष की पत्नी जगी शोर मचाते हुए वह बदमाशों से भिड़ गई। प्रतिरोध देख बदमाशों ने असलहा तान दिया और उनकी पांच साल की बच्ची छीन ली। नकदी और जेवर लूटे। इसके बाद भागे और कुछ दूर पर बच्ची को छोड़ दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाशों ने फायरिंग की और आउटर रिंग रोड के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों ने इसके पहले ठेकेदार समेत तीन अन्य घरों में चोरी भी की थी। आशीष और ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। माईजी का पुरवा निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह फास्टफूड का ठेला लगाते हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ सो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.