बरेली, मार्च 22 -- दबंगों ने असलहों के बल पर खेत में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में तीन नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट के गांव चौबारी निवासी रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव व बभिया के पास रामगंगा की कटरी में उनकी जमीन है। 15 मार्च की सुबह वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर चलाकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो झाड़ियों में छिपे गांव के ही जसवीर, उसका बेटा विजयवीर व विनयवीर और पांच अन्य अज्ञात असलहे लेकर बाहर आ गए। गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर भाग निकले और आरोपियों ने उनकी 15 बीघा फसल को नष्ट कर दिया। रामवीर का आरोप है कि इन लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.