लखनऊ, मार्च 8 -- पारा थानाक्षेत्र में शनिवार शाम शौच के लिए गई युवती को पड़ोसी ने असलहे से धमका कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी भाग गया। युवती के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता के पिता समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। दो गिरफ्तार हुए हैं। पारा निवासी एक युवती ने बताया कि शनिवार शाम को शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी बिसनू ने असलहा से धमका कर उसे रोक लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजन आ गए। परिजनों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां उन पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.