बदायूं, मार्च 30 -- बिसौली। सोशल मीडिया पर तमंचा और पिस्टल के साथ फोटो वायरल करना दो नाबालिगों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान गांव जरारा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले दोनों नाबालिगआंवला की ओर से कस्बे की तरफ पैदल आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हरायपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक के पास से तमंचा और दूसरे के पास से पिस्टल बरामद की गई। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही यह असलाह अपने पास रखे हुए थे और खेत की रखवाली के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर आवश्यक ...