गौरीगंज, फरवरी 18 -- शुकुल बाजार ( अमेठी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक मित्र से असलहे दिखाकर 90 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के दारानगर ग्राम पंचायत के पूरे देवी तिवारी गांव निवासी मान सिंह यादव बैंक ऑफ बड़ौदा की जगदीशपुर शाखा से संबद्ध बैंक मित्र हैं। वह दारानगर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे के आसपास वह केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नीमपुर नहर के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने उनके पास मौजूद करीब 90 हजार रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.