लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर की देवकली रोड सुभाषनगर निवासी रिंकी कश्यप ने एक युवक पर घर के बाहर असलहे के दम धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपी कुछ दिन पहले जेल से रिहा होकर आया है। रिंकी ने उससे जान का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुभाषनगर निवासी रिंकी पत्नी दीपक कश्यप ने बताया कि कुछ दिनों पहले बेटे अमन कश्यप का विनय त्रिवेदी निवासी मोहल्ला कुंतीपुरमा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि विनय ने उसके बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विनय को जेल भेज दिया। विनय रिहा होकर जेल से बाहर आ गया है। आरोप है कि आरोपी विनय अपने भाई और अन्य साथियों के साथ घर के आस-पास आकर गाली-गलौज करता है। इतना ही नहीं वह तमंचा लहराकर जान से मारने ...