कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। बैग में रिवाल्वर रखकर एक व्यक्ति कचहरी पहुंच गया। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के दौरान वहां तैनात यूपीएसएसएफ (उप्र स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के कर्मियों ने रोक लिया। तलाशी लेते हुए बैग खुलवाया गया तो उसमें रिवाल्वर निकला। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। बैग में रखी रिवाल्वर लाइसेंसी है। यूपीएसएसएफ के कर्मियों ने उसे कचहरी चौकी पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर के पास रिवाल्वर का लाइसेंस था। वह नवीनीकरण के लिए आए थे। कलेक्ट्रेट जाने की बजाय कचहरी पहुंच गए। फिलहाल पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। यह भी पढ़ें- सरकार डायग्नोस्टिक्स: भरोसे, पारदर्शिता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य जांच के लिए लोकप्रिय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.