संतकबीरनगर, अप्रैल 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की असलहा लहराते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने युवक पर तमंचा से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर भी दे दी है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स का आरोप है कि 11 अप्रैल को शाम 7:00 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी समय गांव निवासी तीन लोग उनके दरवाजे पर आए और असलहा लहराते हुए सीने पर सटा दिए। शोर मचाया तो तमाम लोग दौड़ कर आए, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। डायल 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस भी पहुंची। इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। एसओ दिलीप सिंह ने पूछने पर बताया कि मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.