रायबरेली, मार्च 10 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में असलहा दिखाकर दंपति से लूट की एक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, लाल पाड़े का पुरवा मजरे पूरे राई के रहने वाले हरिकेश नारायण द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे जब वे अपने घर से करीब 200 मीटर पहले ग्राम हाथीराम दुबे का पुरवा के पास पहुंचे, तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पल्सर बाइक से आए थे। उनमें से एक युवक ने अपने चेहरे पर मास्क बांध रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला हुआ था। अचानक रास्ता रोकने से दंपति घबरा गए। इसी दौरान बदमाशों में से एक ने असलहा निकालकर दंपति को धमकाना शुरू कर दिया। हथियार देखकर दंपति डर गए और विरोध...