नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। बरौला निवासी राजेश शर्मा का आरोप है कि वह बीते गुरुवार को नियो अस्पताल के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान काली स्कार्पियो पर सवार होकर गांव का युवक आया। उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने राजेश के गले से सोने की चेन भी छीन ली। उसने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कार लेकर चला गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.