असलहा तानकर मांगी पांच हजार रुपये की रंगदारी
बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से हर सप्ताह पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार को आरोपितों ने नगर थानाक्षेत्र में असलहा तान दिया और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अमन सिंह नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके व उसके साथी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौली बाबू निवासी अमित कुमार ने नगर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार गाड़ी किराए पर चलवाने का काम करते हैं। उनका आरोप है कि उनसे हर सप्ताह पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। इसे लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी मिल रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.