असलहा और चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर, मार्च 25 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खोरावीर तालाब के पास बुधवार को भोर में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को असलहा और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार, भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश एक ही मोटरसाइकिल से गोपालापुर बाजार से होरैया की ओर जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी सीतमसराय शिवभंजन प्रसाद पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर चेकिंग करने लगे। करीब 4:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर खोरावीर तालाब के पास कच्ची सड़क पर बाइक फिसलने से तानों गिर गए। तत्पश्चात पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो देशी तमंचा और दो कारतूस, एक पिस्टल और एक चोरी की बाइक तथा नौ कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए। पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.