चंदौली, अप्रैल 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा मार्ग पर स्थित गढ़वा घाट कुटिया सोनबरसा बस्ती के समीप बीते मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को पकड़ा। जिसकी तलाशी में एक तंमचा एवं दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से असलहा खरीदकर ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि दो आरोपी बिहार से असलहा खरीकर सोनभद्र जाने वाले है। इसकी जानकारी होने पर चकिया अहरौरा मार्ग पर गढ़वा घाट कुटिया सोनबरसा बस्ती के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग दिखे। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई, तलाशी में एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी सोनभद्...