आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में रविवार की सुबह सूद के रुपये को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग सूदखोर असलहाधारी को लेकर पीड़ित के घर पहुंच गया। उधार लिए गए रुपये वापस लौटाने के बाद भी वह 20 हजार रुपये अतिरिक्त सूद की मांग करने लगा। इतना ही नहीं घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव निवासी सोनू ने थाना मुबारकपुर में तहरीर दी है। बताया कि छह माह पूर्व उसने गांव के ही निवासी सुनील सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह सूद के साथ लौटा दिया। इसके बावजूद आरोपी सुनील उससे 20 हजार रुपये अतिरिक्त सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.