जौनपुर, मई 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। असलम हत्याकांड के आरोपी पर मृतक के पिता को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी है। 2024 में थानागद्दी बाजार निवासी करीब 35 वर्षीय असलम की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा था। असलम के पिता अलाउद्दीन ने केराकत कोतवाली में गुरुवार की शाम देकर आरोप लगाया कि विपक्षी अशोक दुबे उर्फ पिंटू निवासी थानागद्दी उन्हें मुकदमे में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- असलम हत्याकांड में फिर दर्ज हुआ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...