असर-ऐशबाग और आसपास 30 से अधिक किन्नरों पर कार्रवाई
लखनऊ, मई 10 -- ट्रेनों में यात्रियों को परेशान कर उनसे रुपये वसूलने वाले किन्नर और महिलाओं के गैंग पर आरपीएफ थाना ऐशबाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में अभियान चलाते हुए 30 से अधिक किन्नरों और महिलाओं पर कार्रवाई की। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम में मामले दर्ज किए। आपके अपने हिन्दुस्तान ने रेल यात्रियों में किन्नरों के आतंक को लेकर खबरों का प्रकाशन किया। यात्रियों से अभद्रता कर वसूली करने वाली महिलाओं के गैंग पर प्रमुखता से लिखा। नतीजतन आरपीएफ थाना ऐशबाग की टीम ने किन्नरों और महिला गैंग के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटरआरपीएफ की कार्रवाई ऐशबाग आरपीएफ के पोस्ट कमाण्डर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किन्नरों और महिला गैंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वह स्वयं अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.