अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खैर क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने इसका संज्ञान लिया। इस पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम ने एसपी देहात से आख्या मांगी है। एसपी देहात ने आख्या में बताया है कि खैर क्षेत्र के गांव निवासी महिला की तहरीर पर आरोपी आकाश के खिलाफ बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक खैर द्वारा की जा रही है। आख्या में स्पष्ट किया गया कि विवेचना को निष्पक्ष व त्वरित रूप से पूर्ण कराने के लिए सीओ को निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता के बयान बीएनएसएस की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वीडियो व ऑडियोग्राफी के साथ दर्ज कराए जाने, चिकित्सकीय परीक्षण व च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.