अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने व लोगों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करना, दुकानों के सामने सामान फैलाकर व्यापार करना और ठेल-ढकेल लगाकर मार्ग अवरुद्ध करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर-उधर वाहन खड़ा किया तो सीज कर दिया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था की समस्या को हिन्दुस्तान की ओर से प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दुबे का पड़ाव चौराहा से मानिक चौक होते हुए मदारगेट चौराहा तक का मार्ग अपेक्षाकृत संकरा है। दोनों ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.