प्रयागराज, फरवरी 27 -- ईसीसी में विद्यार्थियों ने शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए। विषय था 'रासायनिक एवं जैविक विज्ञान में भारतीय ज्ञान प्रणाली की वैश्विक धारणा।' मुख्य अतिथि प्रो. जगदंबा सिंह रहे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौखिक प्रस्तुति और पोस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। एमएससी की असरा फारूकी को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का पुरस्कार मिला। डॉ. डी. कुमार मेमोरियल स्कॉलरशिप सुशील कुमार और कृतिका मिश्रा को प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिनव लाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.