कोडरमा, अप्रैल 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत असराइन डैम में बुधवार को कपड़े धोने गई 35 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लेम्बो गांव निवासी विनोद चौधरी की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता देवी रोज की तरह बुधवार को भी कपड़े धोने के लिए डैम गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और बचाव का प्रयास करते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.