मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। असरगंज प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार अमन, के नेतृत्व में प्रखंड अन्तर्गत विशेष धावा दल अभियान चलाकर विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टुरेंट, मॉल, गैराजों में सघन जांच की गई। इस दौरान असरगंज थाना अंतर्गत चार बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। साथ ही सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, मुंगेर ने यह स्पष्ट किया है कि यह अभियान मुंगेर जिलान्तर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा। वित्तीय वर्ष-2025-26 में कुल 50 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेद्य एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, मुंगेर के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रहा गया है। सत्य प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.