मुंगेर, मार्च 23 -- असरगंज। असरगंज पुलिस ने मदारपुर गांव से एक मामले में फरार अभियुक्त मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद फिरोज पर हत्या के प्रयास को लेकर कांड दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मदारपुर गांव के अमरून निशा पति मोहम्मद जसीम ने मोहम्मद फिरोज एवं उनके पुत्र पर घरेलू विवाद को लेकर लोहे के रड से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...