असरगंज में गाजे-बाजे के साथ निकला निशान जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब
मुंगेर, जून 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। मोहर्रम त्योहार की नवमीं पर गुरुवार को असरगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों से गाजे-बाजे के साथ निशान जुलूस निकाला गया। विक्रमपुर, जलालाबाद, चरसा गोदाम, मासुमगंज, वनगामा, आशा जोरारी, मदारपुर, बिशनपुर, खरवा, भतेरी एवं गोरहो से निकला जुलूस आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर वापस इमामबाड़े पर समाप्त हो गया। जुलूस में युवक लाठी-डंडे से हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचल अधिकारी उमेश शर्मा और थानाध्यक्ष विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्ती करता रहा। गश्ती पार्टी में एसआई भोला सिंह, एएसआई शंभू पासवान, अमित कुमार, पीटीसी चंदन कुमार शर्मा, मुन्ना कुमार, सुबोध कुमार सहित जिला पुलिस के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जुटे दर्जनों अखाड़े के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.